मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Weather : अभी नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से निजात, मौसम विभाग ने जारी जारी किया अलर्ट

up bureau

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। भीषण गर्मी से आम जीवन अस्तव्यस्त है। इस बीच मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

UP Weather : अभी नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से निजात, मौसम विभाग ने जारी जारी किया अलर्ट
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। भीषण गर्मी से आम जीवन अस्तव्यस्त है। इस बीच मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित यूपी के 36 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। बता दें कि इस बार यूपी में 20 जून तक मानसून आने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर उत्तर प्रदेश में प्रदेश में 20 जून तक मानसून आने की संभावना। लखनऊ में 24 जून और पश्चिमी यूपी में 30 जून तक मानसून पहुंचेगा। इससे पहले गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस बीच इससे पहले भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगी जारी, लोगों को उमस सताएगी।

इन जिलों में आसमान से बरसेगी आग

मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भीषण लू का कहर देखने को मिलेगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुलतानपुर, अलीगढ़, हाथरस, संत कबीर नगर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है।

शेयर करें