मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Kaushambi ; श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी खड़ी कंटेनर से भिड़ी, महिला सहित 3 श्रद्धालुओ की मौत, कई घयाल

up bureau

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी आगे खड़ी कंटेनर से भिड़ गई।

road jaam in kanpurc
शेयर करें

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी आगे खड़ी कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में घटनास्थल पर ही महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर डीएम एसपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई। हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतक के परिजनों के प्रति CM ने शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलो का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलमीपुर नेशनल हाईवे 2 की है। बताया जा रहा है सुबह लगभग 7:00 यह दर्दनाक हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ के रहने वाले तकरीबन 20 श्रद्धालु एक पिकअप में सवार होकर वृंदावन दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी पिकअप गुलामीपुर नेशनल हाईवे के पास पहुंची सामने खड़ी कंटेनर गाड़ी से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 58 वर्षीय की आरती देवी, 65 वर्षी मुन्नी पाल और 67 वर्षीय फेकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चीख़ पुकार सुनकर आसपास रहे लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएससी सिराथू में भर्ती कराया। जानकारी होने पर डीएम एसपी भी मौके पर पहुंच गए। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसको प्रयागराज के एसआरएन रेफर किया गया।

शेयर करें