मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

कश्मीर में आतंकियों ने BJP नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

HO BUREAU

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद की गोलियां मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने भाजपा नेता एजाज अहमद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है।

firing
firing
शेयर करें

जम्मू & कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद की गोलियां मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने भाजपा नेता एजाज अहमद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है।

शोपियां जिले के हरपोरा इलाके में आतंकवादियों ने एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। दक्षिण कश्मीर में एक घंटे के अंदर यह दूसरा आतंकी हमला है। एक अधिकारी ने बताया कि हरपोरा इलाके में एक पूर्व सरपंच पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि हमले के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा में ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। इससे पहले आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले में राजस्थान के जयपुर के एक जोड़े पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया।

शेयर करें