मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : दरोगा पर थूकवा कर चटवाने का आरोप, पुलिस कमिश्नर को की शिकायत, जांच शुरू

up bureau

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ताजगंज की तोरा चौकी में एक युवक ने दरोगा पर थूकवा कर चाटने का आरोप लगाया है। युवक के साथ मारपीट की गई। कलाल खेरिया निवासी कृष्ण लोधी राजपूत ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है।

UP : दरोगा पर थूकवा कर चटवाने का आरोप, पुलिस कमिश्नर को की शिकायत, जांच शुरू
शेयर करें

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ताजगंज की तोरा चौकी में एक युवक ने दरोगा पर थूकवा कर चाटने का आरोप लगाया है। युवक के साथ मारपीट की गई। कलाल खेरिया निवासी कृष्ण लोधी राजपूत ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है। एसीपी को जांच सौंपी गई है। कृष्ण लोधी राजपूत ने लिखित शिकायत की है। कृष्ण लोधी का कहना है कि 25 जुलाई की रात लगभग 8:30 बजे उनके मार्केट के बाहर तोरा पुलिस चौकी से एसआई आकाश यादव अपने सहयोगियों के साथ आए। वे अतिक्रमण हटवा रहे थे। कृष्ण कुछ दूर कुर्सी पर बैठे थे। दरोगा ने उनसे कहा कि यहां कुर्सी पर क्यों बैठा है। उनसे कहासुनी करने लगे। आरोप है कि दरोगा ने जाति पूछी। जाति बताने पर अभद्रता की।

पिता के साथ भी अभद्रता

कृष्ण ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया। इस पर उसे कहा कि तेरा भूत उतार दूंगा। पिता के विरोध पर अभद्रता की। कृष्ण का आरोप है कि उसने विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। पीछे हॉल में ले जाकर पिटाई लगाई। आरोप है कि एसआई ने पहले थूकवाया और फिर चटवाने तक पीटते रहे। बाद में अपने पक्ष में वीडियो बयान लेने के बाद छोड़ा। उनके पास मारपीट का वीडियो है।

सबूत के रूप में दिए वीडियो

कृष्ण के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर को सीसीटीवी फुटेज भी दी है। जिसमें पुलिस वाले कृष्ण के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।

जांच के बाद  कार्रवाई

वही इस पूरे मामले पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एसीपी ताज सुरक्षा को जांच के आदेश किए हैं। मारपीट और थूक चटवाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें