मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

टोल टैक्स मांगने पर दरोगा ने टोल कर्मी पर तानी पिस्टल, धमकाने का वीडियो वायरल

up bureau

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के बहसूमा थाने में तैनात एक दरोगा ने मेरठ जाते समय रास्ते में स्थित एनएच-34 मेरठ-पौडी हाईवे टोल पर जैसे ही पहुंचा तो टोलकर्मी द्वारा टोल टैक्स मांगने पर दरोग़ा

टोल टैक्स मांगने पर दरोगा ने टोल कर्मी पर तानी पिस्टल, धमकाने का वीडियो वायरल
शेयर करें

मेरठ। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के बहसूमा थाने में तैनात एक दरोगा ने मेरठ जाते समय रास्ते में स्थित एनएच-34 मेरठ-पौडी हाईवे टोल पर जैसे ही पहुंचा तो टोलकर्मी द्वारा टोल टैक्स मांगने पर दरोग़ा ने टोल देने से मना कर दिया और पिस्टल निकाल लिया और टोलकर्मी पर तानने का प्रयास किया।

पिस्टल देख टोलकर्मी डर गया। मामला टोल पर लगे कैमरे में कैद हो गया। टोलकर्मी ने पूरा प्रकरण टोल मैनेजर को बताया जिसके बाद टोल मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पूरी घटना को देखा। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरें देख दरोगा की दबंगई सामने आ गई। टोल मैनेजर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने अधिकारियों को दी है। वही पुरे मामले पर जाँच जारी है

शेयर करें