मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

नीति आयोग की बैठकः PM मोदी ने कहा- ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश भारत में आए, ऐसी नीतियां बनें

HO BUREAU

नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की बैठक शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

NITI Aayog meeting
NITI Aayog meeting
शेयर करें

नई दिल्ली। नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की बैठक शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का ‘दृष्टिकोण पत्र’ तैयार

भारत को अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक 30 हजार अरब डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के लिए एक ‘दृष्टिकोण पत्र’ तैयार किया जा रहा है। नीति आयोग को 2023 में 10 क्षेत्रीय विषय पर दृष्टिकोणों को समेकित कर ‘विकसित भारत एट 2047’ के लिए एक संयुक्त दृष्टिकोण तैयार करने का कार्य सौंपा गया था। इस दृष्टिकोण पत्र में विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है, जिसमें आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति, पर्यावरण अनुकूल उपाए और संचालन व्यवस्था शामिल हैं।

यह दशक तकनीक और भू-राजनीतिक बदलाव काः PM

नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दशक तकनीक और भू-राजनीतिक बदलाव का है। भारत को इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए और ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश भारत में आए।

इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नीति आयोग की तर्ज पर गुजरात राज्य परिवर्तन संस्थान (जीआरआईटी) की स्थापना की वकालत की, जो केंद्र सरकार के लिए सार्वजनिक नीति थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है। श्री पटेल ने यह भी कहा कि गुजरात 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रोडमैप ‘अच्छी कमाई’ और ‘अच्छी जिंदगी’ के दो स्तंभों पर बनाया गया है और इसका उद्देश्य लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना और आर्थिक समृद्धि लाना है।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी बैठक से बाहर निकले 

नीति आयोग की बैठक के समापन के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र से रवाना हुए।

माइक बंद करने का ममता बनर्जी का आरोप झूठा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आरोपों पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लिया। हम सभी ने उन्हें सुना। प्रत्येक सीएम को आवंटित समय दिया गया था और उसे स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया था जो हर टेबल के सामने मौजूद थी। उन्होंने कहा कि उनका माइक बंद कर दिया गया था। यह पूरी तरह से झूठ है। प्रत्येक मुख्यमंत्री को बोलने के लिए उचित समय दिया गया था।

शेयर करें