हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर लोकसभा सीट के 18 लाख 34 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 991352 पुरुष, 843053 महिलाएं व 39 थर्ड जेंडर मतदाता मतदान करेंगे। लोकसभा क्षेत्र के 1221 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। हमीरपुर सदर में 252, राठ में 256, महोबा में 193, चरखारी में 296 व तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में 224 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
80 संवेदनशील केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा रहेगा। 897 पोलिंग पार्टियों में 3548 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। भाजपा से पुष्पेंद्र चंदेल, सपा से अजेंद्र राजपूत व बसपा से निर्दोष दीक्षित चुनावी मैदान में हैं। सुमेरपुर गल्ला मंडी से 487 छोटे-बड़े वाहनों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।