मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मेहमान बनकर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

HO BUREAU

रिफाइनरी थाना पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता। जिले में कुछ दिन पूर्व रिफायनरी थाना क्षेत्र में बृजरानी मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में चोर रुपए व जेवरातों से भरा बैग चोरी कर भाग निकले थे।

accused
accused
शेयर करें

मथुरा। रिफाइनरी थाना पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता। जिले में कुछ दिन पूर्व रिफायनरी थाना क्षेत्र में बृजरानी मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में चोर रुपए व जेवरातों से भरा बैग चोरी कर भाग निकले थे।

घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सहायता से आरोपी विजय सिंह और पप्पू पुत्र समुंदर सिंह निवासी कड़िया सासी थाना बोडा जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को थाना रिफाइनरी क्षेत्र सीएनजी पेट्रोल पंप पेट्रोल पंप के आगे से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी विजय सिंह ने बताया कि मैं, मेरे साथी मोनू और महिला साथी मोना हम सभी लोग मिलकर मैरिज होम में होने वाली शादियों व उत्सवों में गेस्ट हाउस में मेहमान बनकर टारगेट करते हैं। रिश्तेदार बनकर वहां से घटना को अंजाम देते हैं। इस घटना के अलावा भी आरोपी विजय सिंह ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से भी एक लाख की चोरी की घटना को स्वीकार किया। विजय सिंह के पास से लगभग 17.85 हज़ार बरामद किए गए। इन शातिर चोरों की गैंग की लीडर मोना और मोनू की तलाश अभी जारी है।

शेयर करें