मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

छात्रों का इंतजार खत्मः राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी के लिए एडमिशन शुरू, 26 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Rajni

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ने के इच्छुक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।

rajasthan university
शेयर करें

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ने के इच्छुक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।

प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान एडमिशन टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज (URATPG) में पास होना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स 26 जून तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद जुलाई में एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

मेरिट के आधार पर लिया जाएगा छात्रों का एडमिशन 

मेरिट के आधार पर छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज URATPG परीक्षा की संयोजक प्रो. रश्मि जैन ने बताया कि यूनिवर्सिटी में PG विषयों की सूची, निर्धारित शुल्क का विवरण, परीक्षा की समय सारणी, प्रवेशपत्र व परीक्षा केंद्रों की जानकारी के साथ परीक्षा के परिणाम तक सारी जानकारी www.uratpguor.org/rajasthan-university पर उपलब्ध होगी।

6 से 13 जुलाई के बीच हो सकता है एंट्रेंस टेस्ट

ऐसे में जो स्टूडेंट्स पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं। वे 26 जून तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए 6 से 13 जुलाई के बीच एंट्रेंस टेस्ट प्रस्तावित है। बता दें कि इससे पहले 17 जून से यूनिवर्सिटी के संबद्ध कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

जिसके तहत स्टूडेंट्स महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी पास कोर्स, ऑनर्स कोर्स के साथ सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, बीसीए, बीबीए, बीपीए में एडमिशन के लिए 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर 26 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

शेयर करें