1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur : एसीपी के बाद सिपाही पर यौन शोषण का आरोप, पहले किया रेप फिर कराया एबॉर्शन

Kanpur : एसीपी के बाद सिपाही पर यौन शोषण का आरोप, पहले किया रेप फिर कराया एबॉर्शन

कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में एक महिला कमिश्नर दफ्तर के बाहर जमीन पर बैठ गई। बोली जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा यहीं बैठूंगी। मामले को समझने एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह पहुंची तो रोते हुए उनके पैरों में गिर पड़ी बोली अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो यहीं जान दे दूंगी।

By up bureau 

Updated Date

कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में एक महिला कमिश्नर दफ्तर के बाहर जमीन पर बैठ गई। बोली जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा यहीं बैठूंगी। मामले को समझने एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह पहुंची तो रोते हुए उनके पैरों में गिर पड़ी बोली अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो यहीं जान दे दूंगी। पनकी थाने में तैनात कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर रेप और फिर एबॉर्शन कराया। इसके बाद शादी से मुकर गया। कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी तो मुकदमे से बचने के लिए शादी करके तीन महीने अपने साथ रखा और फिर अब घर से भगा दिया। मामले का संज्ञान लेकर एडीसीपी महिला अपराध ने कार्रवाई का आश्वान दिया है।

पढ़ें :- महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वही एडीसीपी अमिता सिंह ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को बातचीत के लिए बुलाया गया है। अगर दोनों के बीच समझौता होता है तो ठीक है। नहीं तो आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमें में धाराएं बढ़ाकर उसे अरेस्ट करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com