1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अहिल्याबाई मातृशक्ति निशुल्क बस यात्रा का कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित

अहिल्याबाई मातृशक्ति निशुल्क बस यात्रा का कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित

UP News : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा का शुभारंभ किया।✍️शोएब रिज़वी

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा का शुभारंभ किया। इस योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं यूपी परिवहन निगम और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। योगी सरकार इस योजना पर प्रतिमाह 22 करोड रुपए खर्च करेगी।

पढ़ें :- बिजनौर, उन्नाव और कानपुर देहात में स्थापित होंगी औद्योगिक परियोजनाएं

प्रयागराज में अहिल्याबाई मातृशक्ति निशुल्क बस यात्रा का कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें रक्षाबंधन के त्यौहार पर योगी सरकार की ओर से उपहार भेंट किया गया। महिलाओं को यूपी परिवहन निगम और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ तीन दिनों तक 27 से 29 अगस्त बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी।

जबकि 29 अगस्त के बाद प्रदेश की 60 वर्ष आयु के ऊपर की महिला आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखा करके निशुल्क की यात्रा कर सकती हैं। प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि 2022 में बीजेपी सरकार ने 60 वर्ष से आयु के ऊपर की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा का वायदा किया था। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ही अपना संकल्प पूरा कर सकती है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार की अनूठी पहल, जल्द ही डिजिटल होंगी बांदा की स्वास्थ्य सेवाएं

इस मौके पर महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी को राखी बांधी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महिलाओं का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि माताओं बहनों के आशीर्वाद से ही हम चलेंगे। उन्होंने कहा है कि महिलाओं और बहनों ने भी यह कहा है कि वह सरकार के साथ हैं और सरकार भी उनकी सुरक्षा की गारंटी लेती है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप विकसित होगा औद्योगिक क्लस्टर, कैबिनेट ने अवस्थापना विकास के प्रस्ताव को दी मंजूरी

‘ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं बहनों के लिए समर्पित’

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। गुंडागर्दी चरम पर थी। सड़क बिजली और पानी के लिए लोग तरस रहे थे। आज बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था योगी सरकार ने कर दी है। बिजली से 6 से 7 घंटे आती थी। बेटियां मनचलों की वजह से घर से नहीं निकाल पाती थी। आज योगी और मोदी की सरकार 3 करोड़ बहनों को लखपति बन चुकी है। सरकार ने फिर से 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं बहनों के लिए समर्पित है।

मुफ्त बस यात्रा के शुभारंभ के कार्यक्रम में प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मौजूद रहे। इस मौके पर यहां पर भी सैकड़ों महिलाओं को मिठाई और साड़ी देकर सम्मानित किया गया। रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात और उपहार पाकर महिलाएं उत्साहित नजर आईं। महिलाओं ने योगी सरकार का आभार जताया है। इस कार्यक्रम डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्षिका सिंह भी मौजूद रहीं।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️शोएब रिज़वी

पढ़ें :- 500 ड्रोन से दिखाई जाएगी आसमान में कृष्ण लीला, कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा अद्भुत शो

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com