मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ी चुनौती फिट रहना : अजीत अगरकर

इंडिया वॉइस

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से चूक गए

शेयर करें

मुंबई : वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से पहले, पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर ने कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ी चुनौती फिट रहना होगा।

अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स’ के शो ‘गेमप्लान’ में कहा, “मुझे लगता है कि सफेद गेंद के प्रारूप में रोहित का कप्तान होना एक अच्छी बात है। रोहित अब रोहित वास्तव में अपना गेम फ्री होकर खेल सकते हैं। मेरी राय में रोहित शर्मा के लिए चुनौती फिट रहना है। इससे पहले विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी दोनों खाफी फिट थे और शायद ही कभी फिटनेस की वजह से कोई मैच चूकें हों।”

रोहित ने पिछले साल सफेद गेंद के कप्तान के रूप में विराट कोहली की जगह ली थी। इसके बाद वह हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से चूक गए, लेकिन अब वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का नेतृत्व करने के लिए वापस आ गए हैं।

बता दें कि टीम इंडिया 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखंला खेलने के लिए तैयार है, इसके बाद 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन में टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी।

शेयर करें