1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे सालाना 40 हजार रुपये

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे सालाना 40 हजार रुपये

UP News : 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सपा की सरकार बनने पर हर साल महिलाओं को 40, 000 रुपये देकर सम्मान देने का काम किया जाएगा। स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। भविष्य में इस राशि को बढ़ाया भी जाएगा।

पढ़ें :- Delhi Lakshmi Yojana : 2,500 महिलाओं को मिला स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से हर महीने मिलेंगे ₹2,500

अखिलेश यादव ने योजना पर बात करते हुए कहा कि देश और समाज की प्रगति बिना आधी आबादी की तरक्की के अधूरी है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए उनकी सरकार के फैसले हमेशा अहम रहे हैं। यह आधी आबादी को पूरी आजादी दिलाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आधी आबादी के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है। उन्होंने सपा सरकार के दौरान शुरू की गई 102 एम्बुलेंस सेवा का जिक्र करते हुए वर्तमान व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी महिलाओं की असुरक्षा की भावना दूर करने और आधी आबादी को पूरी आजादी दिलाने के लिए काम करेगी।

महिलाओं के आने-जाने की सुविधा को बनाया जाएगा बेहतर 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्र और प्रखर बनना चाहिए। महिलाओं के आने-जाने की सुविधा को बेहतर बनाया जाएगा। छात्राओं के लिए कार्ड के माध्यम से मेट्रो में मुफ्त यात्रा जैसी सुविधा उपलब्ध हों। समाजवादी पार्टी प्रगतिशील सोच के साथ लोगों को जोड़ने का काम करती है और पीडीए इसका जोड़ने वाला नारा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर तकनीक से जोड़ने का काम किया था। भविष्य में इंटर पास करने वाली बेटियों को भी लैपटॉप देने की योजना है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा के लिए नारी सिर्फ एक राजनीतिक नारा बनकर रह गई है।

डिंपल यादव का बयान 

पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का प्रावधान किया जाएगा।  इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

पढ़ें :- बिजनौर, उन्नाव और कानपुर देहात में स्थापित होंगी औद्योगिक परियोजनाएं

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com