मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

UP : छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जनेश्वर पार्क पहुंचे अखिलेश यादव, BJP पर बोला बड़ा हमला

up bureau

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव जनेश्वर पार्क पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बीजेपी पर बड़ा हमला

UP : छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जनेश्वर पार्क पहुंचे अखिलेश यादव, BJP पर बोला बड़ा हमला
शेयर करें

लखनऊ। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव जनेश्वर पार्क पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा षड्यंत्र करना चाहती है। उनका पहले दिन से लक्ष्य रहा है कि समाजवादियों को कैसे बदनाम किया जाए। खासकर मुसलमानों को लेकर उनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।

लखनऊ बैड टच घटना पर अखिलेश ने कहा- सीएम योगी को सिर्फ यादव और मुस्लिम नजर आए। अफसरों को भी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। अफसरों पर भारी दबाव है। वह एक-दूसरे के सिर फोड़ रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कहा- लगता है मानसून ऑफर खत्म करना पड़ेगा। वह खुद दूसरे की दया पर उप-मुख्यमंत्री बने हुए हैं। वह सिर्फ किट-किट कर रहे हैं।

बता दें अखिलेश संसद सत्र की वजह से पिछले दो हफ्ते से दिल्ली में थे। इससे पहले अखिलेश ने रविवार को ट्वीट करके केशव मौर्य पर निशाना साधा था। कहा था-ये हारे हुए कृपा पात्र मंत्री हैं, इसीलिए चुपचाप सब सहने को मजबूर हैं। ये राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि राजनीति के शिकार हैं।

शेयर करें