मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा: नाम बदल दो लेकिन काम तो करो।

इंडिया वॉइस

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को कन्नौज पहुंचें। जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

UP : छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जनेश्वर पार्क पहुंचे अखिलेश यादव, BJP पर बोला बड़ा हमला
शेयर करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को कन्नौज पहुंचें। जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कल हमें मंदिर में दर्शन नहीं करने दिया गया। क्या बीजेपी के लोग तय करेंगे कि मंदिर में कौन दर्शन करेगा या नहीं? उन्होंने भाजपा सरकार की नाम बदलने की रीति पर भी करारा हमला बोला।

अखिलेश ने कहा कि मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया। ये लोग किसी का भी नाम बदल सकते हैं। कल हमे-तुम्हे भी अमृत नाम दे सकते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि कन्नौज की योजनाओं का भी नाम बदल दो।

उन्होंने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि नाम बदल दो लेकिन काम तो करो। अखिलेश ने बीजेपी के नाम बदलने की निति की सख्त आलोचना की और जमकर हमला बोला।

वहीं कन्नौज के मजदूरों की जम्मू में मौत पर अखिलेश ने कहा कि सरकार को मजदूरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। ‘मृतकों के परिजनों को कम से कम 50 – 50 लाख की आर्थिक मदद होनी चाहिए.’ बीजेपी किसी को स्वीकार नहीं कर सकती। उनकी बीमारी वोट से ठीक होगी। अखिलेश ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि नाम बदल दो लेकिन काम तो करो।

शेयर करें