1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अक्षय ने फैंस को दिया अपने 56वें बर्थडे का गिफ्ट

अक्षय ने फैंस को दिया अपने 56वें बर्थडे का गिफ्ट

अक्षय कुमार ने अपने 56वें बर्थडे  पर वेलकम फ्रेंचाइच की फिल्म ‘वेलकम 3’ की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी जिसमें अक्षय ने फैंस के लिए लिखा ‘खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। अक्षय कुमार ने अपने 56वें बर्थडे  पर वेलकम फ्रेंचाइच की फिल्म ‘वेलकम 3’ की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी जिसमें अक्षय ने फैंस के लिए लिखा ‘खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज।

पढ़ें :- बॉलीवुड + सोशल मीडिया: 2025 का नया फैशन गेम

अगर आपको यह पसंद आया और आपने कहा थैंक्स, तो मैं कहूंगा वेलकम। इस वीडियो के सामने आमेके बाद से ही अक्षय के फैंस काफी एक्साईटेड है।फिल्म में एक साथ बॉलीवुड के कलाकारों का मेला नज़र आने वाला है। इस वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट के मुख्य 25 कलाकार नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्‌टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेंहदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश ऋषि, शारिब हाशमी, इनामुल हक, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी और वृही कोडवारा जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा होंगे।

बता दें कि फिल्म साल 2024 के क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होगी।जिसे ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ फेम डायरेक्टर अहमद खान डायरेक्ट करेंगे और  कहानी फरहाद सामजी ने लिखी है।

पढ़ें :- अर्जुन के मधुर स्वर ने 'बंजारे' में फूंक दी जान, दर्शक झूमने को मजबूर, दिलकश लय और आकर्षक धुनों के साथ पहला गाना रिलीज़
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com