Earthquake in Tura: मेघालय के तुरा से 37 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके आए हैं.जानकारी के मुताबिक मेघालय के तुरा से 37 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस हुए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि यहां आज सुबह करीब 03:46 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप की गहराई जमीन से पांच किमी. नीचे थी.
पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना
कल महाराष्ट्र और अरुणाचल में आया था भूकंप
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार यानि कल महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के केंद्र ने बताया था कि अरुणाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप का झटका लगा है. तो अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में झटके महसूस किए गए. केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.वंही महाराष्ट्र के नासिक में भी कल तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.