मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP News: सुल्तानपुर में सिपाही पर जानलेवा हमला की घटना आई सामने, हमलावर मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

इंडिया वॉइस

Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक सिपाही पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है,घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए,घटना के बाद सिपाही को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस अराजक तत्वों की तलाश कर रही है.

शेयर करें

Sultanpur:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक सिपाही पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है,घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए,घटना के बाद सिपाही को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस अराजक तत्वों की तलाश कर रही है.

यह पूरा मामला नगर कोतवाली के अमहट स्थित जिला जेल के बाहर का है.जहां बीती शाम जिला जेल के बाहर बने बैरियर के पास सिपाही गिरीश सिंह खड़े थे.इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने जेल सिपाही गिरीश पर सरिया से हमला बोल दिया.इस घटना में गिरीश के सिर पर गंभीर चोट लग गई.घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.वहीं घायल अवस्था में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया.डॉक्टरों ने बताया है कि वो खतरे के बाहर है सिपाही को 5 टांके लगे हैं.

घटना की सूचना मिलते है सुल्तानपुर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया की सिपाही गिरीश सिंह का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया है कि वो खतरे के बाहर है सिपाही को 5 टांके लगे हैं. इसके साथ हीं सुल्तानपुर पुलिस हमलवारों की तलाश में जुट गई है.

शेयर करें