1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज में युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

कन्नौज में युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

यूपी के कन्नौज जिले में रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। रोडवेज बस ने घर के बाहर खडे़ युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। रोडवेज बस ने घर के बाहर खडे़ युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर आग लगा दी।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय दौलत में हुआ। क्षेत्र के ग्राम सराय दौलत में शनिवार की देर रात लगभग 10.30 बजे कानपुर से छिबरामऊ की ओर जा रही रायबरेली डिपो की बस के चालक ने ओवर ब्रिज के पहले घर के बाहर खडे़ महेन्द्र सिंह कुशवाहा के पुत्र ओमजीत कुशवाहा उर्फ रीशू (22) को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डायल 112 पुलि

स टीम के वाहन पर भी पथराव

घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने पथराव कर रोडवेज बस को क्षतिग्रस्त कर दिया और आग लगा दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के वाहन पर भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे काफी देर तक आवागमन अवरुद्ध रहा।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद कुमार, कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक राकेश पटेल ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया और क्रेन की मदद से बस को मौके से हटवाया।

कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई नीशू कुशवाहा की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सराय प्रयाग चौकी प्रभारी राकेश पटेल ने शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com