मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः जींद में ‘आप’ की बदलाव रैली में शामिल होने की अपील, 28 को आयोजित है रैली

Rakesh

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग डंडा जगाधरी में आयोजित जनसभा में पहुंचे। उन्होंने 28 जनवरी को जींद में आयोजित होने वाली बदलाव रैली का लोगों को निमंत्रण भी दिया।

aap
शेयर करें

यमुनानगर। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग डंडा जगाधरी में आयोजित जनसभा में पहुंचे। उन्होंने 28 जनवरी को जींद में आयोजित होने वाली बदलाव रैली का लोगों को निमंत्रण भी दिया।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से बार-बार समन भेजने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह पूछना जायज है कि उन्हें किस लिए बुलाया जा रहा है। जो उनको समन भेजे जा रहे हैं वह गैर कानूनी व गैर संवैधानिक है। पालन करने की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

उन्होंने कहा कि ईडी कानून से बंधी हुई है। ईडी अगर गैर कानूनी काम करेगी तो उसका पालन करने की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जिस दिन कानून को मानने वाला समन भेजेंगे, उसी दिन अरविंद केजरीवाल पूरा सहयोग करेंगे।  हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं है। अनुराग डंडा ने कहा कि उनके बड़े नेताओं के घर छापामारी हो चुकी है लेकिन आज तक ₹1 भी इस छापेमारी के दौरान नहीं मिला है।

शेयर करें