मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

टमाटर का पैक इस तरीके से लगाएं तो स्किन करेगा ग्लो

Avnish

टमाटर का सेवन अगर आप करते है तो फायदा मिलता है, लेकिन क्या आप जानते है कि टमाटर स्किन के लिए भी काफी लाभकारी साबित होती है।

tomato
शेयर करें

नई दिल्ली । टमाटर का सेवन अगर आप करते हैं तो फायदा मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टमाटर स्किन के लिए भी काफी लाभकारी साबित होती है। टमाटर में काफी ज्यादा जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग,जवां और टोन करने में मददगार होते हैं। इसमें लाइकोपीन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं।

एक अहम बात तो यह भी है कि अगर आप चाहें तो टमटार का फेस पैक लगाकर घर बैठे ही तुरंत ग्लो पा सकते हैं। इससे आपका पार्लर का खर्चा भी बच जाएगा।तो देर किस बात की है, आइए जान लेते हैं टमाटर से फेस पैक कैसे बनाते हैं।

कैसे बनाए फेस पैक?

सामग्री दो चम्मच टमाटर का गूदा, एक चम्मच दही,एक चम्मच नींबू का रस

आइए सबसे पहले जान लेते हैं कि टमाटर का फेस पैक केसे बनाएं। टमाटर और दही का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर आपका फेस पैक पूरी तरीके से सूख जाए तो चेहरे को पानी से साफ कर लें।

यह मास्क स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ दाग धब्बे को भी आसानी से दूर कर सकता है।  आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर में पेक्टिन और फ्लेवोनॉयड जैसे क्लींजिंग गुण पाए जाते हैं। इससे समय से पहले नजर आने वाले एजिंग साइंस से मुक्ति मिलती है और स्किन में जवां निखार आता है।

 

 

 

शेयर करें