मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

मिट्टी में मिला दिया असद…..बेटे की खबर सुन खूब रोया अतीक….बोला ‘सब मेरी वजह से हुआ’

Rakesh

24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही दोनों फरार चल रहे थे..STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी..और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया..

ASAD
शेयर करें

अतीक के बेटा का एनकाउंटर

यूपी के माफिया अतीक अहमद को जिस बात का डर सता रहा था आखिरकार वहीं हुआ…अतीक के बेटे असद और गुलाम को यूपी की STF टीम ने मार गिराया…..दोनों पर 5-5 लाख रुपये का ईनाम था….24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही दोनों फरार चल रहे थे…STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी….और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया…. एनकाउंटर की खबर ऐसे समय में आई जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी….बता दें कि अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था….उसके साथ उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया…..पुलिस को दोनों से उमेशपाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है…….

सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

असद का एनकांउटर झांसी  में किया गया है…. एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस ने बताया कि असद, शूटर गुलाम मोहम्मद दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे.. इसी के साथ STF ने दावा किया है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं…..वहीं इस एनकाउंटर के बाद  उमेशपाल की पत्नी और मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है…उधर इस एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी STF की सराहना की …..वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे…साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी कानून के माध्यम से सजा दिलाने में पहले नंबर पर है…

अखिलेश का सरकार पर हमला

उमेशपाल की पत्नी और मां ने असद के एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया…वहीं इस मामले में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा…उन्होंने कहा कि ‘झूठे एनकाउंटर करके बीजेपी सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है…भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं’..उधर जब अतीक अहमद को जब असद के एनकाउंटर का पता चला तो कोर्ट में रोने लगा और पानी मांगने लगा….वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं..

शेयर करें