मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Assembly Elections 2022 : भगवंत मान ने वाराणसी में रोड शो के दौरान कहा- पंजाब में चली झाड़ू की लहर अब उत्तर प्रदेश में भी

इंडिया वॉइस

भगवंत मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में झाड़ू चली है और अब उत्तर प्रदेश में भी चलेगी। 'आम आदमी पार्टी' स्कूलों, अस्पतालों, महिला सशक्तिकरण की राजनीति करती है।

bhagwnt mann
शेयर करें

वाराणसी, 25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान ने रोड शो कर पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की जोरदार कोशिश की। भगवंत मान ने शहर उत्तरी विधानसभा में पांडेयपुर चौराहे पर स्थित मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत पार्टी के कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ की।

AAP सांसद ने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा में BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जिस तरह दिल्ली में कार्य कर रहीं हैं। उसी प्रकार उत्तर-प्रदेश को भी खुशहाल बनाने का काम करेगी।

‘आप’ के वादे

भगवंत मान ने कहा कि यूपी में ‘आप’ पार्टी की सरकार बनने के बाद घरेलू बिजली 300 यूनिट मुफ्त दी जाएगी, किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली, सभी तरह के कर्ज माफ कर दिया जाएगा। बेरोजगारों को 10 लाख नौकरी और नौकरी जब तक नहीं मिलती है तब तक 5000 रुपए प्रतिमाह रोजगार भत्ता दिया जायेगा।

‘पंजाब में झाड़ू चली है और अब उत्तर प्रदेश में भी चलेगी’

मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में झाड़ू चली है और अब उत्तर प्रदेश में भी चलेगी। ‘आम आदमी पार्टी’ स्कूलों, अस्पतालों, महिला सशक्तिकरण की राजनीति करती है। अब ये आप को सोचना है कि वोट किसके लिए करना है नफरत के लिए या अच्छे स्कूलों, सीवर, सड़क, पेयजल और अस्पतालों के लिए।

शेयर करें