मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

Assembly Elections 2022 : राकांपा 3 राज्यों में लड़ेगी विस चुनाव, उप्र में सपा से होगा गठबंधन- शरद पवार

इंडिया वॉइस

शरद पवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी के साथ उनकी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में लखनऊ में वो समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

sharad pawar
शेयर करें

मुंबई, 11 जनवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राकांपा 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। राज्य की जनता बदलाव चाहती है और चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सूबे में सरकार बनेगी।

मुंबई में मंगलवार को पूर्व विधायक सिराज मेंहंदी ने राकांपा ज्वाइन कही है। इस मौके पर शरद पवार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी के साथ उनकी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में लखनऊ में वो समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा करने वाले हैं। शरद पवार ने कहा कि सिराज मेंहंदी के साथ 13 विधायक भी राकांपा में शामिल होने वाले हैं।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि मणिपुर में राकांपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। मणिपुर में राकांपा के 4 विधायक थे। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी से चर्चा हो चुकी है। गोवा में कांग्रेस पार्टी की भूमिका साफ नहीं हो रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ वो सरकार चला रहे हैं, इसलिए गोवा में उनकी पार्टी शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ऩे वाली है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की भूमिका साफ हो जाने पर यहां कांग्रेस के नेतृत्व में ही हम सभी चुनाव लड़ेंगे।

शेयर करें