लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बालाघाट पावर हाउस में लाइनमैन की मौत से बिजली कर्मचारियों में भारी रोष है। संविदा कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर अपना रोष जताया। पोस्टमार्टम हाउस पर सैकड़ों कर्मचारियों ने एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने JE और SDO पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

