1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में सज गया बागेश्वर धाम सरकार का दरबार, 12 जुलाई को दिव्य दरबार में लगेगी अर्जी

ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में सज गया बागेश्वर धाम सरकार का दरबार, 12 जुलाई को दिव्य दरबार में लगेगी अर्जी

यूपी के ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार सज गया है। धीरेंद्र शास्त्री यहां 10 जुलाई से 16 जुलाई तक रोजाना शाम 4 बजे श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। वहीं, 12 जुलाई को सुबह 10 बजे उनका दिव्य दरबार भी लगेगा।

By Rajni 

Updated Date

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार सज गया है। धीरेंद्र शास्त्री यहां 10 जुलाई से 16 जुलाई तक रोजाना शाम 4 बजे श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। वहीं, 12 जुलाई को सुबह 10 बजे उनका दिव्य दरबार भी लगेगा। 14 जुलाई को सनातन धर्म सभा का भी आयोजन होगा। ग्रेटर नोएडा में मेट्रो डिपो स्टेशन जैतपुर के पास इसका आयोजन किया जा रहा है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

आयोजकों का दावा है कि कथा में हर दिन 4 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचेंगे। दिव्य दरबार में बाबा के यहां अर्जी लगाई जाएगी और लोगों की सुनवाई होगी। बारिश को देखते हुए करीब तीन लाख स्क्वायर फीट एरिया में वाटरप्रूफ जापानी टेंट लगाया गया है।

टेंट में लगाए गए गद्दों को भी जमीन से एक फीट ऊपर लगाया गया है, ताकि बारिश में अगर सीलन आए तो लोगों को बैठने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। कथा के मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है। रोजाना लाखों लोग पहुंचेंगे। इसको लेकर करीब ढाई हजार वालंटियर तैनात किए गए हैं।

पंडाल में बनाए गए दरबार को विदेशों से मंगाए हुए फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डेढ़ हजार कैमरे पंडाल और उसके आसपास लगाए गए हैं। 100 से ज्यादा शौचालय बनवाए गए हैं। वाहनों को लेकर अलग-अलग तरह की पांच पार्किंग भी बनाई गई है।

वहीं, सेंट्रल नोएडा के डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को देखते हुए डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कई जगहों पर रास्ते को भी डायवर्ट किया गया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

दिव्य दरबार के दिन अलग से और पार्किंग बढ़ा दी जाएगी। ताकि लोगों को गाड़ियां खड़ी करने में कोई दिक्कत न हो। इससे पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा करीब 3 किलोमीटर लंबी थी। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com