1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों की कार ट्रक से टकराई, पांच की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों की कार ट्रक से टकराई, पांच की मौत

बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार को सड़क हादसे में पांच बारातियों की जान चली गई जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। आज शादी होनी थी, लेकिन हादसे के कारण टाल दी गई।

By Rajni 

Updated Date

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार को सड़क हादसे में पांच बारातियों की जान चली गई जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। आज शादी होनी थी, लेकिन हादसे के कारण टाल दी गई।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

हादसा जिले के मरंगा थाना के पास हुआ। कार में 14 लोग सवार थे। कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जोकीहाट भंसिया गांव निवासी हासिम के पुत्र असलम की शादी शनिवार को खगड़िया बंधेरा गांव में थी। बारातियों से भरी कार अररिया के भटगामा से खगड़िया जा रही थी।

मृतकों में अब्दुल जलील (50), गुलजबी (8), दूल्हे की अपनी भांजी सोफिया (12), ड्राइवर इश्तियाक (37) और मो. सम्मद (60) शामिल हैं। घटना के चश्मदीद नेरुल सलाम ने बताया कि बारातियों से भरी कार गुलाबबाग साइड से आ रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार मरंगा थाना से 50 मीटर की दूरी पर मरंगा बायपास किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। सभी को जीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com