Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली की न्यायिक व्यवस्था की मूलभूत सुविधाएं देश मे सबसे बेहतर है: सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली की न्यायिक व्यवस्था की मूलभूत सुविधाएं देश मे सबसे बेहतर है: सीएम अरविंद केजरीवाल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की न्यायिक व्यवस्था को लेकर अपना बयान दिया है।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव-2023 का करेंगी उद्घाटन, पढ़ें

उन्होंने कहा है कि दिल्ली की न्यायिक व्यवस्था की मूलभूत सुविधाएं देश मे सबसे बेहतर है। इसे बेहतर बनाने के लिए पिछली सरकारों ने भी काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार आने से पहले 500 करोड़ का फंड मिलता था, पिछले साल 1500 करोड़ का फंड दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस फंड में और बढ़ोतरी की जरूरत है।

कहा कि केंद्र और सुप्रीम कोर्ट एक साथ है। इसके अलावा उन्होंने सिविल और क्रिमिनल मामले को लेकर नए प्रस्ताव की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि सिविल और क्रिमिनल कोई भी मामला छह महीने से ज्यादा नहीं चलना चाहिए। इसके लिए जो भी फंड चाहिए वह दिल्ली सरकार की ओर से दिया जाएगा।  केजरीवाल ने कहा कि इसे दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया जाना चाहिए।

पढ़ें :- गो एयर(Go Air) की फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को लिए बगैर ही बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ गई, DCGA ने मामले में मांगी रिपोर्ट

वही दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई दी है, साथ ही आपको बयान जारी किया है उन्होंने कहा कि जनता ने फिर से आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है उम्मीद है कि ऐसे ही नतीजे आएंगे। सीएम केजरीवाल गुजरात को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि नई पार्टी ने एंट्री की है कहा जा रहा था कि गुजरात भाजपा का गढ़ है। नई पार्टी 15 से 20 प्रतिशत वोट लेकर जाती है, तो अच्छी बात है। कल नतीजों तक इंतजार कीजिए।

Advertisement