1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. आज से शुरू हो रहा है Bigg Boss 16,जानें कंटेस्टेंट के नाम

आज से शुरू हो रहा है Bigg Boss 16,जानें कंटेस्टेंट के नाम

बॉलीवुड स्टार सलमान खान एक बार फिर टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 को लेकर आ रहे हैं. सलमान इस शो के 12 सीजन होस्ट कर चुके हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित शो ‘बिग बॉस सीजन 16’ आज यानि 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. बिग बॉस के इस सीजन का ग्रैंड प्रीमियर दो भागों में टेलीकास्ट किया जाएगा. बिग बॉस 16 के कई प्रोमो जारी हो चुके हैं जिसमें शो के होस्ट सलमान खान फिल्मी अवतार में नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर बिग बॉस के इस नए सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. दर्शकों के बीच शो को लेकर काफी एक्साइटमेंट है क्योंकि इस बार ‘बिग बॉस खुद खेलेगा’ वाली थीम बार-बार सुनाई दे रही हैं.

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

आपको बता दें कि, इस बार शो के नियमों में बदलाव किया गया है साथ ही बिग बॉस सीजन 16 में शो की थीम और फॉर्मेट भी नया होगा. सलमान ने अपने पहले प्रोमो में बताया था कि, इस बार बिग-बॉस हाउस में ग्रेविटी से लेकर दिन-रात तक बदल सकते हैं. अब देखना ये है कि शो के कंटेस्टेंट्स बिग बॉस हाउस में कैसे रहेंगे. इस बार बड़े-बड़े टीवी स्टार्स इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

ये हैं बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 16 कंफर्म कंटेस्टेंट में टीना दत्ता, शालीन भनोट, गौतम विज सिंह, सुम्बुल तौकीर खान, शिव ठाकरे, शिविन नारंग, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर अहलूवालिया के नाम शामिल हैं. खतरों के खिलाड़ी की दो कंटेस्टेंट्स कनिका मान और जन्नत जुबैर के नाम पर भी अटकलें बनी हुई हैं.

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com