मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: बिहार में गैंगरेप को लेकर जीतन राम मांझी ने दिया विवादित बयान,करोडो की आबादी में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं

इंडिया वॉइस

Vaishali Gang Rape Case: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गैंगरेप को लेकर कहा की बिहार की जनसंख्या 12 करोड़ की है इसलिए यहा ऐसी एक दो घटनाए होती रहती है,

शेयर करें

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में दो दिन पहले एक गैंगरेप का मामला सामने आया था जिसका vedio बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था ,जिसपर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी का एक विवादित बयान सामने आया है जिसमे उन्होने गैगरेप को काफी हल्के में लेते हुये कहा है की जहा एक साथ ढेर सारे बर्तन रखे जाएंगे वहा आवाज तो आएगी ही, बिहार मे एक दो नही 12 करोड़ लोग रहते है इसलिए ये एक दो घटना आम है

मांझी ने इस घटना को विपक्ष का चाल बताते हुये कहा है की ,नीतीश कुमार सरकार को बदनाम करने के लिए यह विपक्ष की चाल भी हो सकती है , जहां तक पुलिस की बात है तो उन्होंने एक्शन लिया है. जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे. मांझी से और सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा की , ‘बोलने को कुछ भी बोला जा सकता है, बिहार में कोई एक-दो नहीं बल्कि 12 करोड़ लोग रहते है और इतनी बड़ी आबादी में रेप जैसी एक दो घटनाएं यहां होती रहती हैं.

बिहार के वैशाली जिले में 13 साल की नाबालिग के साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, उसी मे मांझी के इस विवादित बयान ने माहौल को और भी गरमा दिया है, मंगलवार को जीतन राम मांझी आरजेडी के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे. इस दौरान यह बयान दिया.

शेयर करें