मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

पत्नी के मायके में ज्यादा समय तक रहने पर नाराज बिहार के शख्स ने काट डाला अपना गुप्तांग

इंडिया वॉइस

Bihar news: एक और दिल देहला देने वाली घटना बिहार से सामने आ रही है जहां के मधेपुरा में एक शख्स ने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है.

शेयर करें

Husband cut his private part: एक और दिल देहला देने वाली घटना बिहार से सामने आ रही है जहां के मधेपुरा में एक शख्स ने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है. इससे उसकी हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है.

खबरों के मुताबिक मधेपुरा में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मायके जाने से मना कर दिया था लेकिन वो फिर चली गई. जिससे नाराज होकर गुस्से में शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया, बताया जा रहा है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उसको खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

एक खबर के मुताबिक शख्स पंजाब में मजदूरी का काम करता है. फिलहाल उसके यहां बेटे का जन्म हुआ था तो वो खुशी के माहौल में घर लौटा था. हालांकि यहां आने के बाद वो काफी बीमार रहने लगा. इस बीच उसकी पत्नी बिना बताए मायके चली गई. शख्स ने उसे काफी देर ढूंढा लेकिन नहीं मिली. जिसके बाद रात में उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और कुलदेवता के पास रख दिया.

जैसे ही लोगों ने देखा तो उसको तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया. इसके बाद बेहतरी इलाज के लिए युवक के मेडिकल कॉले रेफर कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि शख्स की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

शेयर करें