1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौरः घरवाले देखते रहे राह और गांव पहुंची तीनों युवकों की लाश

बिजनौरः घरवाले देखते रहे राह और गांव पहुंची तीनों युवकों की लाश

यूपी के बिजनौर जिले में नूरपुर मार्ग स्थित पैजनियां गांव के चौराहे के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में नूरपुर मार्ग स्थित पैजनियां गांव के चौराहे के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के उमरी पीर गांव से हल्दौर के अथाई शेख गांव निवासी मोहम्मद आमिर के घर बारात आई थी।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

बारात में उमरी पीर निवासी सलमान पुत्र शमीम, फरदीन पुत्र रहीसूदीन व आजमीन पुत्र अनीस भी पहुंचे थे। रविवार रात करीब बारह बजे तीनों बारात में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

इस दौरान पैजनिया चौराहे के निकट स्थित बेकरी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com