1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसीः सड़क से गुजर रहे रेलवे के JE के ऊपर ओवरब्रिज से गिरी बाइक, मौत, 15 दिन पहले ही हुई थी सगाई

वाराणसीः सड़क से गुजर रहे रेलवे के JE के ऊपर ओवरब्रिज से गिरी बाइक, मौत, 15 दिन पहले ही हुई थी सगाई

यूपी के वाराणसी जिले के दांदूपुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे से गुजरते समय हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले के दांदूपुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे से गुजरते समय हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। मृतक सर्वेश शंकर सिंह (25) प्रयागराज में रेलवे के बिजली विभाग में अवर अभियंता (JE) के पद पर कार्यरत था।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

अवर अभियंता की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गंजारी निवासी सर्वेश शंकर सिंह (25) अपने गांव के दोस्त आदित्य कुमार आर्य के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे।

दोनों बाइक से दांदूपुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज से एक बाइक उनके ऊपर आ गिरी। जिससे सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिवपुर थाने की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सर्वेश प्रयागराज में रेलवे के बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे।

आदित्य तरना स्थित एक शोरूम में काम करता है। सर्वेश चार बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे सर्वेश की मौत के बाद उनके पिता सेवानिवृत्त डॉक्टर भैरव सिंह और मां लक्ष्मीना देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। दोनों बेहोश जा रहे थे।

पढ़ें :- Varanasi में 4 साल की मासूम से हुआ दुष्कर्म, पिता के दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

वीडियो बनाते समय संतुलन बिगड़ने से ओवरब्रिज से नीचे गिरी बाइक

 दांदूपुर स्थित ओवरब्रिज से जो बाइक सड़क पर नीचे गिरी थी। उस पर एक युवक और युवती सवार थे। बाइक की रफ्तार तेज थी। बाइक पर पीछे बैठी युवती वीडियो बना रही थी।

वीडियो बनाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद युवक और युवती ओवरब्रिज के ऊपर गिर पड़े और बाइक ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर जा गिरी।

इस हादसे के बाद बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हैं। दोनों अपना उपचार कराने चले गए। शिवपुर थाने की पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बाइक सवार युवक व युवती की तलाश कर रही है।

पढ़ें :- वाराणसी : 5 साल बाद जेल भेजा गया दाऊद का गुरु सुभाष ठाकुर, BHU में था एडमिट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com