मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

वाराणसीः ट्रक से कुचलकर बाइकसवार सगे भाइयों की मौत

Rajni

यूपी के वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय में रविवार देर रात ट्रक से कुचलकर बाइकसवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

accident
शेयर करें

वाराणसी। यूपी के वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय में रविवार देर रात ट्रक से कुचलकर बाइकसवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। गौर मिर्जामुराद निवासी सगे भाई अमित कुमार मिश्रा (35) और आशीष मिश्र (28) रविवार देर रात विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार देर रात किसी काम से दोनों भाई अपने पैतृक घर जा रहे थे।

इस दौरान मोहनसराय में तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आने के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। जेब से मिले दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया।

परिवार को जब हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। दोनों व्यवसाय से जुड़े थे। अमित और आशीष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में केवल माता रेखा मिश्रा, अमित की पत्नी करिश्मा और उनका एक दो साल का बेटा बचा है। जबकि आशीष मिश्रा अविवाहित था।

शेयर करें