1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आवारा पशु के हमले से युवक की जान जाने पर भड़के भाजपाई, हादसे के लिए  दिल्ली नगर निगम को ठहराया दोषी, मृतक के परिजनों के लिए मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

आवारा पशु के हमले से युवक की जान जाने पर भड़के भाजपाई, हादसे के लिए  दिल्ली नगर निगम को ठहराया दोषी, मृतक के परिजनों के लिए मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने शनिवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खानपुर वार्ड में लावारिस मवेशी द्वारा युवक को मारा जाना अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली नगर निगम एवं महापौर डा. शैली ओबरॉय की लापरवाही और नाकामी का परिणाम है। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने शनिवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खानपुर वार्ड में लावारिस मवेशी द्वारा युवक को मारा जाना अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली नगर निगम एवं महापौर डा. शैली ओबरॉय की लापरवाही और नाकामी का परिणाम है। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है।

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता अजय सहरावत एवं खानपुर से निगम पार्षद ममता यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मैंने गत एक साल में अनेक बार वार्ड में आवारा पशुओं का मामला उठाया पर निगम प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। सरदार राजा इकबाल सिंह ने मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निगम के अंदर आम आदमी पार्टी के आते ही भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है और जनता के अंदर रोष है।

दोबारा ऐसी घटनाएं होने पर भाजपा ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर गौशालाएं दिल्ली सरकार चलाती है। निगम चुनाव से पूर्व अरविंद केजरीवाल ने लावारिस गायों एवं सांडों को गोशालाओं में स्थानांतरित करने का वादा किया था, पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आज हमने दिल्ली में इतनी दुखद घटना देखी है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महापौर डा. शैली ओबरॉय को चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए निगम जरूरी कदम उठाए नहीं तो भाजपा दिल्ली नगर निगम के महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने निगम से मांग की कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाए।

पढ़ें :- दिल्ली में साइकिल घोटाले के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव की कोशिश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com