Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शनिवार को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाएगी भाजपा

शनिवार को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाएगी भाजपा

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों की मूर्तियां के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आजादी के लिए अमर शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए शनिवार, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाएगी।

पढ़ें :- महबूबा ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक.... मुस्लिम धर्मगुरूओं ने बताया धर्म के खिलाफ

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों की मूर्तियां के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। हर जिले में मौन जुलूस निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजादी से पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी आहुति दी, अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया कि देश आजाद हो। उनके बलिदान के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सिंह ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को, अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखता है, उनके त्याग और तपस्या को आने वाली पीढ़ी को बताता है, तभी देश और समाज जीवंत रहता है।

उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त को ही भारत का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान बना था।

पढ़ें :- West bengal: TMC के 2 कार्यकर्ताओं की बम हमले में मौत, एसपी पर गिरी गाज

भाजपा महासचिव ने तिरंगा यात्रा की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश भर में सफल रही। 13-15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में 20 करोड़ झंडा फहराने का लक्ष्य है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com