Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Watch : झारखंड के त्रिकुट में रोपवे हादसे पर रघुबर दास का बयान, बोले – सरकार की निष्क्रियता से पिछले 22 घंटे से यात्री हवा में लटके हुए

Watch : झारखंड के त्रिकुट में रोपवे हादसे पर रघुबर दास का बयान, बोले – सरकार की निष्क्रियता से पिछले 22 घंटे से यात्री हवा में लटके हुए

रविवार से शाम से 48 लोग अलग-अलग ट्रॉलियों में करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे हैं। सोमवार को सुबह से शुरू हुए वायु सेना के अभियान में अब तक 18 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की निकम्मी और निष्क्रिय सरकार के कारण देवघर में पिछले 22 घंटे से यात्री रोपवे में हवा में लटके हुए हैं। सरकार का कोई भी प्रतिनिधि सुबह तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

उन्होंने सोमवार को कहा कि न तो आपदा मंत्री और न ही पर्यटन मंत्री, जो इसी क्षेत्र से आते हैं एवं कल देवघर में ही थे। इससे यह दिखाता है कि घटना को लेकर हेमंत सरकार कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि कल शाम को घटना होने के बाद एनडीआरएफ को लगाया गया था, लेकिन कल ही समझ में आ गया था की सेना की मदद के बिना इसमें बचाव और राहत कार्य चलाना संभव नहीं है। सरकार ने लोगों के जान की परवाह नहीं की और सेना को तत्काल नहीं बुलाया। त्वरित निर्णय नहीं लेने की क्षमता का नतीजा हुआ कि रातभर यात्री हवा में लटके रहे।

उन्होंने कहा कि आज लोगों और मीडिया के दबाव में सरकार ने सेना को बुलाया। इसके बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी आई। यह बहुत ही चिंता की बात है। देश के गृहमंत्री अमित शाह पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि सेना के जवान हमारे सभी यात्रियों को सकुशल बचा लेंगे।

वहीँ देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे से सफर के दौरान फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। रविवार से शाम से 48 लोग अलग-अलग ट्रॉलियों में करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे हैं। सोमवार को सुबह से शुरू हुए वायु सेना के अभियान में अब तक (खबर लिखने तक) 18 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। तेज हवा के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। ट्रॉली में फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर के जरिये खाना-पानी पहुंचाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com