Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः दो पक्षों में जमकर चलें ईंट-पत्थर, एक की मौत, चार जख्मी, पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा

हरियाणाः दो पक्षों में जमकर चलें ईंट-पत्थर, एक की मौत, चार जख्मी, पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर में शनिवार देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। डायल 112 के अधिकारी जब बीच बचाव में पहुंचे तो उनको भी चोटें लगी। इस दौरान डायल 112 गाड़ी के फ्रंट का शीशा भी तोड़ दिया गया। सोमनाथ के परिजनों ने हत्या के विरोध में कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के आगे जाम लगा दिया।

पढ़ें :- हरियाणाः जमीन विवाद में सरपंच की पत्नी की मौत, सरपंच घायल

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे। कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर में शनिवार देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। इस झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची डायल-112 पर भी लोगों ने पत्थर बरसा दिए। इसमें गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के मुताबिक सोमनाथ का दूसरी बस्ती के एक व्यक्ति के साथ कुछ लेनदेन था। इसे लेकर दिन में दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद उस व्यक्ति ने अपने 20-25 साथियों के साथ रात करीब 11 बजे सोमनाथ पर हमला बोल दिया। इसमें सोमनाथ (40) की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी भी जख्मी हो गए। झगड़े की सूचना पाकर डायल-112 की गाड़ी भी मौके पहुंची।

पुलिस ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन भी हमला बोल दिया। इसमें गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया। वहीं हमले के दौरान पुलिसकर्मी रिषिपाल जख्मी हो गया, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने सोमनाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- हरियाणाः नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, अफीम बरामद  

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सोमनाथ के परिजन हत्या के विरोध में कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के आगे जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक हम यहां से लाश नहीं उठाएंगे। पुलिस ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया।

Advertisement