मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, अफीम बरामद  

HO BUREAU

कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में हिमांशु हेमंत उर्फ़ हिम्मत पुत्र अमर सिंह निवासी खेडा थाना इंद्री जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 4 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की है।

accused arrest
accused arrest
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में हिमांशु हेमंत उर्फ़ हिम्मत पुत्र अमर सिंह निवासी खेडा थाना इंद्री जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 4 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अशरफ शाह पुत्र भूरे शाह निवासी अलीगढ़ (यूपी) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को टीम शाहबाद-रतनगढ फ्लाई ओवर के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि हिमांशु हेमंत उर्फ़ हिम्मत पुत्र अमर सिंह निवासी खेडा थाना इंद्री जिला करनाल हाल निवासी शाहबाद अफीम बेचने का काम करता है। जो आज भी शाहबाद व उसके आस-पास की जगहों में अफीम बेचने के लिए जाएगा।

इस पर टीम ने शाहबाद के पास नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को शाहबाद की तरफ से एक लड़का पैदल आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पूछने पर उसने अपना नाम हिमांशु हेमंत उर्फ़ हिम्मत पुत्र अमर सिंह निवासी खेडा थाना इंद्री जिला करनाल बताया। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करें