बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड में शनिवार को हुए भीषण हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कोचिंग जा रहे थे। तभी हाटगाछी चौक के पास मक्का लदे एक ट्रैक्टर का टायर ब्लास्ट हो गया।
Updated Date
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड में शनिवार को हुए भीषण हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कोचिंग जा रहे थे। तभी हाटगाछी चौक के पास मक्का लदे एक ट्रैक्टर का टायर ब्लास्ट हो गया।
टायर ब्लास्ट होते ही ट्रैक्टर का रिम निकलकर 50 फीट दूर गांव की सड़क पर चल रहे भाई-बहन को जा लगी। इसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिदनों में कोहराम मच गया।
मृतक दोनों बच्चों की पहचान इचालो पंचायत के हाटगाछी वार्ड 14 निवासी अबदुल मन्नान के पुत्र मुनतजिर (5 वर्ष) और पुत्री नजिस्ता (7 वर्ष ) के रूप में हुई है। ब्लास्ट की वजह से रिम के हवा में उड़ने की गति इतनी तेज थी वह धमाके की जगह से करीब 50 फीट दूर गांव गली की सड़क पर चल रहे मुनतजिर और नजिस्ता को जा लगी।
रिम लगते ही दोनों वहां से 50 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मक्का लदा ट्रैक्टर अमौर की ओर जा रहा था।