1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में पुलिस ने बुलडोजर से माफिया के अवैध कब्जे को ढहाया

गोरखपुर में पुलिस ने बुलडोजर से माफिया के अवैध कब्जे को ढहाया

यूपी में योगी सरकार माफियाओं को बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है। फरार चल रहे गोरखपुर के टॉप माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध कब्जे को पुलिस ने शनिवार को ढहा दिया।

By Rajni 

Updated Date

गोरखपुर। यूपी में योगी सरकार माफियाओं को बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है। फरार चल रहे गोरखपुर के टॉप माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध कब्जे को पुलिस ने शनिवार को ढहा दिया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

50 हजार रुपए का इनामी

जीडीए ने करीब सात हजार वर्ग फीट की बेशकीमती जमीन उसके कब्जे से मुक्त करा ली है। शासन ने विनोद उपाध्याय के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम रखा है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सलेगपुर मोगलहा में माफिया विनोद ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर उसने निर्माण भी करा रखा था।

माफिया विनोद पर करीब 36 मुकदमे

शनिवार को जीडीए ने कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण ढहा दिया। माफिया विनोद पर करीब 36 मुकदमे चल रहे हैं। इन्हीं मामलों को लेकर वह फरार चल रहा है। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित धर्मशाला बाजार निवासी विनोद उपाध्याय धर्मशाला बाजार का हिस्ट्रीशीटर है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com