1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र में 50 फीट नीचे गिरी बस, 21 यात्री घायल

सोनभद्र में 50 फीट नीचे गिरी बस, 21 यात्री घायल

यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में 21 यात्री घायल हो गए।

By Rajni 

Updated Date

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। वाराणसी से शक्तिनगर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

इस हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए। सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार रात विंध्य नगर डिपो की बस वाराणसी से शक्तिनगर की तरफ जा रही थी।

रात लगभग एक बजे अचानक बस अनियंत्रित होकर चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में दूसरे मोड़ से 50 फीट नीचे जा गिरी। बस के पीछे आ रहे वाहन के लोगों ने बस गिरने की सूचना पुलिस को दी।

गुर्मा पुलिस चौकी प्रभारी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया तथा एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। घटना के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। जिसमें से 21 यात्रियों को चोटें आईं हैं।

घटना की सूचना मिलते ही देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने जिला आपदा विशेषज्ञ को घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

पुलिस ने बताया कि 21 यात्री हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य भी अन्य बसों के माध्यम से किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com