1. हिन्दी समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. विधानसभा चुनावों में इन बड़े दिग्गजों ने गंवाई साख, ये मुख्यमंत्री भी नहीं बचा पाए अपनी सीट

विधानसभा चुनावों में इन बड़े दिग्गजों ने गंवाई साख, ये मुख्यमंत्री भी नहीं बचा पाए अपनी सीट

वहीं पंजाब की लंबी सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल को हार का मुंह देखना पड़ा है। आप के गुरमीत सिंह खुदियां ने 11,396 वोटों के अंतर से लंबी सीट पर जीत दर्ज की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हार का मुंह देखना पड़ा है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पटियाला (शहरी क्षेत्र) में आम आदमी पार्टी (आप) के अजीत पाल सिंह कोहली से हार गए। कोहली ने उन्हें 19,873 वोट से मात दी। वहीं पंजाब की लंबी सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल को हार का मुंह देखना पड़ा है। आप के गुरमीत सिंह खुदियां ने 11,396 वोटों के अंतर से लंबी सीट पर जीत दर्ज की।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह से हार गये। चरणजीत सिंह ने 7,942 वोटों के अंतर से चमकौर साहिब सीट जीत ली है। वहीं भदौड़ विधानसभा सीट से भी चन्नी को हार का मुंह देखना पड़ा है। आप के लाभ सिंह ने भदौड़ सीट पर 37,558 के अंतर से जीत दर्ज की।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर चुनाव हार गये। भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट लालकुआं विधानसभा सीट पर 17,527 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com