1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में जूते पर थूक कर चटवाने का मामलाः पीड़ित युवक ने की सीएम योगी से मांग, दबंग लाइनमैन के घर पर चले बुलडोजर

यूपी में जूते पर थूक कर चटवाने का मामलाः पीड़ित युवक ने की सीएम योगी से मांग, दबंग लाइनमैन के घर पर चले बुलडोजर

यूपी के सोनभद्र जिले में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई और जूते पर थूक कर चटवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने गांव पहुंचकर युवक से मुलाकात की।

By Rajni 

Updated Date

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई और जूते पर थूक कर चटवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने गांव पहुंचकर युवक से मुलाकात की। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ढांढस बंधाया और सुरक्षा का भरोसा दिया।

पढ़ें :- 'पी की परिभाषा एक दिन पाकिस्तान कर देंगे...', CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

डरे-सहमे युवक ने खुद को धमकी दिए जाने की बात कही। पीड़ित ने योगी सरकार से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पीड़ित युवक ने कहा कि वह घटना के दिन अपने मामा के घर गया था। उनके लाइन में फॉल्ट को दूर करने लगा तो गांव के अन्य लोग भी उससे कनेक्शन जोड़ने को कहने लगे।

लोगों के कनेक्शन करने से नाराज संविदा लाइनमैन तेजबली ने उसके साथ अमानवीय हरकत की। लाइनमैन ने यह भी धमकी दी कि कहीं शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा। इस कारण वह पहले पुलिस के पास नहीं गया। अब उसे योगी सरकार से न्याय की उम्मीद है।

आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर भी बुलडोजर चलवाया जाय। इससे पहले रविवार को सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल युवक से मिलने गांव पहुंचा था।

जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश दुबे आदि नेताओं ने पीड़ित युवक से मुलाकात की। इसके बाद डीआईजी आरके सिंह भी युवक से मिले और उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीआईजी के साथ एएसपी कालू सिंह, सीओ अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी गांव पहुंचे थे।

पढ़ें :- गो संरक्षण से जुड़ेगी नई पीढ़ी, यूपी में 10,000 गो मित्र किए जाएंगे तैयार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com