Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Manpreet Badal to Join BJP: पंजाब कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कुछ घंटों बाद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। आपको बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब से हिमाचल पहुंची ही थी कि इस बीच पंजाब से मनप्रीत बादल के इस्तीफे की खबर आ गई। एक और जहां यात्रा से पार्टी को मजबूत होने की उम्मीद है वहीं, इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

पिछले विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हारने के बाद मनप्रीत सिंह बादल सियासत में अधिक सरगर्म नहीं नजर आ रहे थे। राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा के पंजाब दौरे में कहीं भी मनप्रीत सिंह बादल नजर नहीं आए।

आपको बता दें कि मनप्रीत सिंह बादल मालवा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं और उनकी मौजूदा पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के साथ अनबन सबके सामने है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत सिंह बादल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे और भाजपा में अधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। जहां चुनावों से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ा था। वहीं इससे पहले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है। इस बीच राहुल की यात्रा के जाते ही मनप्रीत बादल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है।

जानिए मनप्रीत बादल के बारे में

पढ़ें :- कांग्रेस का स्थापना दिवसः प्रदेश कार्यालय पर फहराया झंडा, कहा- कांग्रेस ने प्रत्येक नागरिक को दिया बराबर का अधिकार

कांग्रेस नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का जन्म 26 जुलाई, 1962 को मुक्तसर में हुआ था. वह पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं. वर्तमान में वह पंजाब पीपुल्स पार्टी के नेता हैं. वह 1995 से 2012 तक पंजाब विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने 2007 से 2010 तक प्रकाश सिंह बादल और कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं.

पहली बार 1995 में अकाली दल के टिकट पर गिद्दड़बाहा से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए. वह 1997, 2002 और 2007 में गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चुने गए। साल 2007 में उन्हें प्रकाश सिंह बादल सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया. केंद्र की ओर से बाकी पार्टी के साथ कर्जमाफी की पेशकश को लेकर मतभेदों के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था. इसके बाद उन्हें अक्टूबर 2010 में शिरोमणि अकाली दल (SAD) से निष्कासित कर दिया गया.

आपको बता दें कि, साल 2011 में उन्होंने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब नामक एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया. 2012 के पंजाब चुनावों में उनकी पार्टी ने सीपीआई, सीपीएम और शिरोमणि अकाली दल (लोंगोवाल) के साथ राजनीतिक गठबंधन किया, जिसमें बादल मुख्यमंत्री पद के लिए उनके उम्मीदवार थे. उन्होंने गिदड़बाहा और मौर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा, पर दोनों सीटों से हार गए. 15 जनवरी 2016 को मनप्रीत ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया. कांग्रेस ने उन्हें बठिंडा शहरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट देकर सम्मानित किया. मार्च 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी से अपने प्रतिद्वंद्वी को 18,480 वोटों से हराकर सीट जीती. 2022 के चुनावों में वह आम आदमी पार्टी से 63,581 वोटों से हार गए, जो 2022 के पूरे पंजाब चुनावों में किसी भी उम्मीदवार द्वारा हारे गए सबसे अधिक अंतर है.

Advertisement