मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कार और बाइक की भीषण टक्कर में मासूम सहित तीन की मौत, दो बच्चे गंभीर  

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। टक्कर में बाइक सवार पति पत्नी और और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर ही सवार दो अन्य बच्चे गंभीर ज़ख़्मी हो गए। हादसा गुरबख्शगंज थाना इलाके के बदई के पुरवा में हुआ।

accident
accident
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। टक्कर में बाइक सवार पति पत्नी और और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर ही सवार दो अन्य बच्चे गंभीर ज़ख़्मी हो गए। हादसा गुरबख्शगंज थाना इलाके के बदई के पुरवा में हुआ।

सरेनी थाना इलाके के पूरे लालू के रहने वाले मंजेश बाइक पर पत्नी व तीन बच्चों के साथ कहीं जा रहे थे। उसी दौरान बदई के पुरवा के पास अनियंत्रित कार ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पति-पत्नी व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चे गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें