मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
दिल्ली

कांग्रेस का स्थापना दिवसः प्रदेश कार्यालय पर फहराया झंडा, कहा- कांग्रेस ने प्रत्येक नागरिक को दिया बराबर का अधिकार

Rakesh

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर झंडा फहराया।

delhi congress
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर झंडा फहराया।

इस मौके पर कहा कि आज हम कांग्रेस स्थापना के 138 वर्ष पूरे कर चुके है। उन्होंने कहा कि आज सभी ज़िला कार्यालयों के साथ-साथ सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों के बाहर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के इतिहास में एक परम्परा के साथ-साथ विचारधारा भी है जिसने आजादी के बाद देश को एक नई दिशा देकर प्रत्येक नागरिक को बराबर का अधिकार देकर स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र का गठन किया।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, नीरज बसौया, कुंवर करण सिंह, विजय लोचव, शीश पाल, वीर सिंह धींगान, अमरीश गौतम, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक, ब्रहम यादव, सेवादल में मुख्य संगठन सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, सतबीर शर्मा, राजेश चौहान, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, जय करण चौधरी, जगजीवन शर्मा, अनुज आत्रेय, सतपाल पहलवान, पूर्व निगम पार्षद ईश्वर सिंह बागड़ी, सुखबीर शर्मा, हिदायतुल्लाह, हरनाम सिंह और  नरेश कुमार मौजूद थे।

शेयर करें