मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में रोडवेज बस ने दरोगा को कुचला, मौत, टीम के साथ वाहनों की कर रहे थे चेकिंग

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में हादसे में दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरोगा वाहनों की चेकिंग रहे थे। इसी दौरान दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया।

accident
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में हादसे में दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरोगा वाहनों की चेकिंग रहे थे। इसी दौरान दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया।

हादसे के बाद बस लेकर चालक फरार हो गया। दरोगा मजिस्ट्रेट सहित SFT टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। दरोगा राकेश सिंह बछरावां थाने में तैनात थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में हुई।

शेयर करें