Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः विजय संकल्प रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

हरियाणाः विजय संकल्प रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

अंबाला में गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी विजय संकल्प रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान नायब सैनी ने लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए वोट अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं का भी उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा उन्होंने अंबाला से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। आज वो छोटे से कार्यकर्ता से यहां तक पहुंचे है।

By HO BUREAU 

Updated Date

अंबाला। अंबाला में गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी विजय संकल्प रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान नायब सैनी ने लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए वोट अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं का भी उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा उन्होंने अंबाला से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। आज वो छोटे से कार्यकर्ता से यहां तक पहुंचे है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा और हिसार में मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी लाइन

अंबाला में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावों के प्रचार का आगाज करते हुए विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य तौर पर शिरकत करने पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस दौरान अंबाला लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए वोट अपील की।

मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा पहले रत्न लाल कटारिया को जनता ने लोकसभा भेजा था अब प्रधानमंत्री ने बंतो कटारिया को आपकी आवाज बनाकर भेजा है। इन्हें भी संसद में भेज कर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने अपनी राजनीति की शुरुआत यहीं से की थी। युवा मोर्चा से काम करके आज यहां तक पहुंचा हूँ। मुख्यमंत्री ने अंबाला के लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com