1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म मामलाः दुष्कर्मियों के घर पर चलेगा बुल्डोजर

चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म मामलाः दुष्कर्मियों के घर पर चलेगा बुल्डोजर

यूपी के चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्मियों के घर पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्मियों के घर पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

बताते चलें कि बांदा जिले के एक गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम मप्र के बरौंधा क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी। देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

नाव पर किया था दुष्कर्म

उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com